श्रद्धापूर्वक मनाया शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। शहीद भगत सिंह यादगारी क्लब अहियापुर की ओर से शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस श्रद्धा से मनाया गया।

Advertisements

क्लब के प्रधान महिंदर सिंह अहियापुरी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह पार्क अहियापुर में आयोजित समागम के दौरान तिरंगा झंडा फ़हराया जिसके बाद कमिश्नर लखविंदर सिंह लक्खी, मंजीत सिंह दसूहा व भाजपा नेता जवाहर खुराना ने शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करते हुए शहीद भगत सिंह द्वारा देश की आज़ादी में दी गई कुर्बानी को याद किया।

इस दौरान सुखविंदर सिंह मूनक, केवल खुराना, मोनिका सोंधी, राजन सोंधी, बगीचा सिंह, शाम लाल, जसवंत सिंह हुंदल, बिमल अरोड़ा, जनक राज, वरिंदरवीर सिंह, संजीव सहगल, दर्शन लाल, अजीतपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, हरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here