लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर दोबारा शुरु किए गए सेवा केंद्र: संदीप हंस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि लोगों तक बेहतर नागरिक सेवाएं पहुंचाने के लिए जिले के तीन सेवा केंद्रों को दोबारा शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सेवा केंद्रों में सेवा केंद्रों में गांव घोगरा, गांव ढोलवाहा व शाम चौरासी के सेवा केंद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीन सेवा केंद्रों को मिलाकर जिले में 28 सेवा केंद्र लोगों को नागरिक सेवाएं देने हेतु कार्य कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों को किसी तरह की समस्या न आए इस लिए सरकार की ओर से समय-समय पर सेवा केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं मेंं बढ़ोतरी की जा रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में अलग-अलग विभागों से संबंधित 425 सेवाएं सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सुविधा को देखते हुए सेवा केंद्र पूरा सप्ताह खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार सेवा केंद्र सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक, शनिवार व रविवार को सुबह 8 बजे से सांय 4 बजे तक लोगों तक सेवाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जिला वासियों को सेवा केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिक सेवाएं लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here