मनजीत धनेर की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री उठा रहे हैं सराहनीय कदम: हरपुरा

गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। मनजीत सिंह धनेर को बरनाला जेल से रिहा करने पर आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने खूशी प्रकट करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्समंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा मनजीत सिंह धनेर की रिहाई के लिए उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में आल इंडिया जाट महासभा किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मनजीत सिंह धनेर की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए काम के लिए हम सभी उनके अभारी है। उन्होंने कहा कि आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा किसानों व मजूदरों की भलाई के लिए हर फ्रंट पर काम करते है। उन्होंने कहा कि मनजीत सिंह धनेर की सजा माफ होने से किसानों, मजदूरों सहित हर वर्ग में खूशी पाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के सभी प्रतिनिधियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों व मजदूरों की भलाई के लिए और कदम उठाने की मांग को लेकर मिलेगे और किसानों व मजदूरों सहित अन्य वर्गो की समस्याओं के समाधान के लिए आल इंडिया जाट महासभा आगे होकर काम करेगी। इस अवसर पर पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, उपाध्यक्ष हरमनदीप सिंह, बख्तावर सिंह, दोआबा के अध्यक्ष जसवंत सिंह चौटाला, हरविंदर सिंह संघा, कुलदीप सिंह ढिल्लों, हरजिंदर सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here