कृषि विरोधी कानून रद्ध करने को किसानों, मज़दूरों, आम जनता तथा भारत के संविधान की ऐतिहासिक जीत: मास्टर महिंद्र हीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के प्रधान मास्टर महिंद्र सिंह हीर, इंजी किशोर गुरु, इंचार्ज पंजाब तथा चंडीगढ़, तीर्थराम तोगडिय़ा, महासचिव पंजाब, इंजी हरदयाल सिंह रिटार्यड एस.डी.ओ. कुलबंत सिंह चौहान, हरचंद सिंह जखवाली, सभी उप-प्रधान पंजाब, हरविन्द्र सिंह प्रिंस, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग तथा मनजिंद्र कौर महिला विंग पंजाब ने एक सांझी प्रैस विज्ञप्ति में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक साल से अधिक समय तक कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों तथा अन्य किसान विरोधी बिल रद्ध करवाने के लिए किसान मोर्चे की सूझवान तथा प्रगतिशील नेतृत्व की योजना तथा दृढ संकल्प के साथ संघर्ष करके, काले कानूनों को रद्ध करवाना, एम.एस.पी संबंधी गारंटी , किसानों पर हुए पर्चे रद्ध करवाना, बिजली बिल को रोकना तथा पराली संबंधी बिल को रद्ध करवाने, देश के समूचे किसान तथा मजद्वदूर वर्ग तथा 90 प्रतिशत आम जनता की तथा संविधिान की ऐतिहासिक जीत बताया तथा केन्द्र की भाजपा सरकार की इन वर्गों के प्रति अपनाई विरोधी नीतियों की हार करा दिया। इस समय केन्द्र सरकार को यह हार स्वीकार करनी पड़ेगी।

Advertisements

समाजिक संघर्ष पार्टी ने देश के समूचे किसान, मज़दूर वर्ग तथा आम जनता द्वारा दिये सहयोग का धन्यवाद करते हुए समूह देशवासियों को इस जीत की बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि अगर 90 प्रतिशत जनता इसी प्रकार अपनी एकता बनाए रखेगी तो सांप्रदायिक सरकारों को हर मोड़ पर हार का सामना करना पड़ेगा। पार्टी के वक्ता नम्बरदार सुखविंद्र लाल ने अपने बयान में कहा कि गत दिनों समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के बहुत ही पुराने मिशनरी साथी प्रो. गुरनाम सिंह मुक्तसर की आकस्मिक मृत्यु पर परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए उनके देहांत को बहुत बड़ा तथा कभी ना पूरा हो सकने वाला नुकसान बताया तथा पार्टी ने उनके देहांत पर शोक प्रस्ताव भी पास किया है। पार्टी के प्रधान मास्टर महिंद्र सिंह हीर ने कहा कि प्रो. गुरनाम सिंह मुक्तसर द्वारा बाबा साहिब आंबेडकर जी के मिशन तथा समाज के प्रति दी अपनी सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here