मोदी जी पर है जनता को विश्वास- रघुनाथ राणा

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन मध्यम उद्योग विकास बोर्ड, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव बह मावां  के लोगों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और जनहित कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि 70 वर्षों में  सही मायने में विकास नहीं हुआ है वहीं नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में हुआ है। उन्होंने कहा मोदी जी एक ऐसा चेहरा हैं, जिन पर लोगों को अटूट विश्वास है तथा बह पूर्ण रूप से राष्ट्र को समर्पित हैं। हम सब चाहते हैं कि वो लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करते रहें। हम सब को उन्हे और मजबूत करने के लिए बढ़ चढ़ कर चुनाव में भाग लेना है और भाजपा को हर बूथ पर जितवा कर नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार को ताक़त देना चाहिए। यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है। यह पूर्ण रूप से बदलाव का समय है और हम सब को भाजपा को वोट डालकर राष्ट्रहित में अपना अमूल्य योगदान देना है।

Advertisements

आज भारत मोदी जी की नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की राह पर है बल्कि किसी हद तक बन चुका है। अभी भी कुछ विरोधी पार्टियां अपना एजेंडा चलाना चाहती हैं, जिसे लोग अच्छी तरीके से भांप चुके हैं। ऐसी  पार्टियां खतम होने की कगार पर हैं। राणा जी ने कहा की कुछ पार्टियां मुफ्त बिजली, 300 यूनिट मुआफ आदि के झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह कर रहीं हैं, जो न की आधारहीन है बल्कि अव्यावहारिक भी है।

राणा जी ने इस अवसर पर अपने दिल की बात करते हुए कंडी क्षेत्र के लिए अपनी योजना सांझी की। उन्होंने कहा कि आप लोगों का प्यार ही मेरी असली ताकत है और वो सदैव लोगों की सेवा के लिए तयार रहेंगे। इस अवसर पर संजीव भारद्वाज, दीपक डोगरा, कैप्टन सुखदेब ठाकुर, पूर्व सरपंच  सुखदेव सिंह गांव बह मवा, रघुनाथ सिंह, मुख्तियार सिंह तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here