Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur धार्मिक समागमों में डा. राज कुमार ने लगवाई हाजिरी

धार्मिक समागमों में डा. राज कुमार ने लगवाई हाजिरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गत दिवस चब्बेवाल हलके के गांव जलवेहड़ा, कैंडोवाल, डांडीयां, जंडियाला और दाता में अलग-अलग धार्मिक समागम में विधायक डा. राज कुमार ने हाजिरी लगवाई। इन समागमों में नतमस्तक होते हुए डा. राज ने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए अपने हलका निवासियों और सरबत के भले की अरदास की।

Advertisements

दाता गांव में डा. राज ने उनको दिए गए मान के लिए लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थिति को जानकारी देते हुए कहा कि चब्बेवाल हलके के लिए सरकार की तरफ से फंड जारी किए गए हैं और दाता गांव के लिए 18.16 लाख रुपए निर्धारित किये गए हैं। यह फंड गांव की वर्षों पुरानी गंदे पानी के निकास संबंधित जरुरत और मांग को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। इन धार्मिक समागमों के दौरान डा. राज ने गांव निवासियों को इस वर्ष श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए जानकारी दी कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगुवाई में इस संबंधी पूरे पंजाब में सारा साल धारावाहिक समागम चलाए जाएंगे। जिनकी समाप्ति प्रकाश उत्सव वाले महीनें नवंबर में होगी।

उन्होंने सभी संगतों को इन समागमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। डा. राज ने इस पवित्र अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा करतारपुर का रास्ता खुलवाने को प्रशंसनीय कदम बताया। डा. राज ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के लिए और वह अपने हलके चब्बेवाल के हर गांव के विकास के लिए कार्यरत हैं। इस मौके पर सरपंच गोपाल सरुप, जोगा सिंह प्रधान, डी.एस.पी. संतोख सिंह, पूर्व पंच करमजीत, दिलवर सिंह, बिल्लू, बलवीर सिंह पूर्व सरपंच, कालूपुर सरपंच दविंदर पाल, हैप्पी सरपंच चेला और समूह गांव निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here