मानवता के भले के लिए गुरुओं ने किया मार्गदर्शन: तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। भारत के दुश्मनों के कुकृत्यों में भारत की धार्मिक ताकत को खत्म करना भी शामिल है, जिसके तहत वो भारतीयों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर हमें कमजोर करने की कोशिश कर रहें हैं। इसीलिए अगर देश बचाना है तो हमें अपने धर्म की रक्षा करनी होगी। उपरोक्त शब्द धर्म जागरण समन्वय विभाग, पंजाब के प्रांत प्रशासन प्रमुख संजीव तलवाड़ ने गांव आनंदगढ़ में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित संकीर्तन मंडलियों को सम्मानित करने के अवसर पर कहे।

Advertisements

तलवाड़ ने कहा कि हमारे गुरुओं ने मानवता के भले के लिए हमारा मार्गदर्शन किया है और यह मार्गदर्शन ही हमें देश भक्त भी बनाता है। इसी बात को समझते हुए दुश्मन देशों ने हमें अपने गुरुओं से दूर करने की कई साजिशें रची हैं, जिस में धर्मान्तरण प्रमुख साजिश है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समस्त समाज को जो समरस्ता का पाठ पढ़ाया है, वो पाठ ही आधुनिक भारत का सृजनहार होगा। उन्होंने कहा कि नव भारत में समरस्ता भारत की असली पहचान होगी।

समारोह को परम संत स्वामी ईशर दास महाराज जी सहित द्वारा आनंदगढ़ की गद्दी नशीन माता दलवीर कौर जी, संत सुबेग दास जी रुडक़ी, धर्म जागरण समन्वय विभाग, पंजाब के सांस्कृत प्रमुख मदनजीत सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान आनंदगढ़ कमेटी के प्रधान जीवन लाल, सरपंच रावल सिंह आनंदगढ़, लाडी मैहतपुर, प्रधान बंसी सिंह, चंचल सिंह, सुरिन्द्र सिंह, धनी राम बंगा, प्रधान मनजीत सिंह, कुलदीप कुमार, सतनाम सिद्धू , नसीब चंद, प्यारे लाल एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here