कलश यात्रा के साथ श्रीनंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में श्री रूद्र चण्डी महायज्ञ शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर (नजदीक खानपुरी गेट) होशियारपुर में श्री रूद्र चण्डी महायज्ञ के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु महिमा का गुणगान किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि आचार्य श्री राजेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में वेद पाठी मंत्रोच्चारण से यज्ञ में आहुतियां डलवाएंगे।

Advertisements

यज्ञ के पहले दनि सत्यपाल सिंघानिया, रमेश अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, ठाकुर राम कृष्ण देव, नवीन ठाकुर, अशोक (सुदामा जी), अनिल अग्रवाल, गोपी शर्मा, सुभाष सिंगला, निखिल सिंगला, नीलकमल मोदगिल एवं पार्षद बलविंदर कौर, रमेश गंभीर व राकेश डोगरा ने पूजन किया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च से 24 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जाएगी जिसमें धीरज कृष्ण शास्त्री जी कथा श्वण करवाएंगे। कलश यात्रा के उपरांत भण्डारा आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here