गांव कल्याणपुर में आग से किसानों की 17 एकड़ गेहूं की फसल राख

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव कल्याणपुर में खेतों में आग लगने से किसानों की लगभग 17 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। जानकारी अनुसार कल्याणपुर निवासी निशान सिंह पुत्र बख्शीश सिंह के खेतों में दोपहर में अचानक आग भडक़ गई।

Advertisements

किसान निशान सिंह ने गाँव निवासियों तथा आसपास के गांवों के किसानों की सहायता से ट्रैक्टर की मदद से ज़मीन को तेज़ी से जोत कर एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से निशान सिंह की लगभग 14 एकड़, अवतार सिंह पुत्र मस्सा सैंघ की एक एकड़ तथा बलविंदर सिंह पुत्र संत सिंह की लगभग दो एकड़ गेहूं की खड़ी फ़सल जल कर तबाह हो गई।

प्रभावित किसान निशान सिंह, सरपंच हरभजन सिंह, गुरनाम सिंह, सिमरजीत कौर, जगीर सिंह, कुलदीप सिंह गोल्डी कल्याणपुर इत्यादि ने हुए नुक्सान का सरकार से मुआवज़ा देने की मांग की है। विधायक संगत सिंह गिलजियां ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर नुक्सान का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here