सोम प्रकाश को नहीं बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को मिली है टिकट: नितिन गुप्ता नन्नू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी हाईकमांड ने होशियारपुर लोकसभा से सोम प्रकाश को टिकट नहीं दी है बल्कि होशियारपुर के प्रत्येक कार्यकर्ता को टिकट दी है। इसलिए यह चुनाव सोम प्रकाश का चुनाव नहीं है बल्कि हर उस कार्यकर्ता का चुनाव है जो पिछले लंबे समय से अनदेखी का शिकार हो रहा था और हम यह यकीन दिलाते हैं कि कार्यकर्ता सोम प्रकाश को यहां से बड़ी जीत दिलवाएंगे।

Advertisements

यह विचार भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गु्ता नन्नू ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में व्यक्त किए। नन्नू ने कहा कि सोम प्रकाश जोकि होशियारपुर के जिलाधीश भी रह चुके हैं तथा जनता की यह आजाव थी कि यहां से अगर कोई विजयी हो सकता है और वह हैं सोम प्रकाश। इसलिए पार्टी हाईकमांड ने जनता की आजाव को सुनते हुए कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और देश को आगे ले जाने के लिए जो मेहनत उन्होंने की है उसने देश वासियों के दिल पर एक विशेष छाप छोड़ी है तथा देशवासी मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री के तौर पर देखने का मन बना चुके हैं और देश में अभी तक हुए चुनावों में जनता ने मोदी जी के पक्ष में वोट करके देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का कार्य किया है। नितिन गुप्ता नन्नू ने युवा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी मेहनत के साथ सोम प्रकाश को जीत दिलाने के लिए कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here