Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur महिला सशक्तिकरण सैल्फी प्वाइंट व पी.डबल्यू.डी. पोलिंग बूथ रहे आकर्षण का केंद्र

महिला सशक्तिकरण सैल्फी प्वाइंट व पी.डबल्यू.डी. पोलिंग बूथ रहे आकर्षण का केंद्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन की ओर से जहां हर विधान सभा क्षेत्र में 5 माडल पोलिंग बूथ बनाए गए, वहीं महिला सशक्तिकरण को उत्साहित करने के लिए विशेष तौर पर पिंक बूथ भी बनाए गए, जहां पूरे चुनावी स्टाफ में महिलाएं शामिल थी। इन पिंक बूथों पर महिला सशक्तिकरण सैल्फी प्वाइंट बनाए गए , जहां बड़े उत्साह से महिलाओं ने सैल्फी लेकर अन्य महिलाओं को भी अपनी वोट की शक्ति पहचानने का संदेश दिया। पिंक बूथों पर छोटे बच्चों के खेलने के लिए विशेष प्रबंध किया गया। इसके अलावा लोकतंत्र के महा त्यौहार में दिव्यांगजन की शमूलियत यकीनी बनाने के लिए पर्सन विद् डिसेबिलिटी(पी.डबल्यू.डी) बूथ बनाए गए, जो कि हिम्मती दिव्यांगजन स्टाफ की ओर से संभाले गए। माडल, पिंक व पी.डबल्यू.डी पोलिंग बूथ बहुत ही सुंदर तरीके से सजाए गए थे, जो कि आकर्षण का केंद्र रहे।

Advertisements

जिला चुनाव अधिकारी-कम-रिटर्निंग अधिकारी ईशा कालिया ने आज पी.डी. आर्या स्कूल, होशियारपुर में बने पिंक बूथ का दौरा करते हुए कहा कि महिलाओं को वोट की शक्ति पहचानने का संदेश देने के लिए हर विधान सभा क्षेत्र में पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां वालंटियर्ज सहित महिलाओं का पूरा चुनाव स्टाफ समर्पण भावना से ड्यूटी निभा रहा था। बजवाड़ा में बने पी.डबल्यू.डी बूथ का दौरा करते हुए ईशा कालिया ने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में पी.डबल्यू.डी पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं, ताकि दिव्यांगजन में जोश भरा जा सके।

ईशा कालिया ने कहा कि दिव्यांगजन को पोलिंग बूथों पर लाने व ले जाने के लिए विशेष गाडिय़ों का प्रबंध किया गया था। इसके अलावा वालंटियर्ज की ओर से पूरी समर्पण भावना से दिव्यांगजन को प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर तैयार करवाए रैंप के माध्यम से व्हीलचेयर आदि की सुविधाएं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को घर-घर वोटर पर्चियां सौंपी गई व उनको संबंधित मतदान केंद्रों के बारे में परिचित करवाया गया, ताकि उनको किसी किस्म की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा नेत्रहीन वोटरों की लोकतंत्र के महा त्यौहार में शमूलियत यकीनी बनाए के लिए ब्रेल लिपी का प्रबंध किया गया था। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में 10,179 दिव्यांगजन वोटर थे, जिनके लिए पोलिंग बूथों पर विशेष सुविधाएं प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में 2 पिंक बूथ, 1 पोलिंग बूथ पर्सन विद् डिसेबिलिटी(पी.डबल्यू.डी) जबकि हर विधान सभा क्षेत्र में 5 माडल पोलिंग बूथ स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए 3 बजे तक 47.49 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। उन्होंने कहा कि बूथों पर सीनियर सिटीजन के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए, जबकि 18-19 वर्ष के पहली बार वोट डालने वाले नौजवानों को सर्टिफिकेट भी सौंपे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here