Wednesday, October 21, 2026
Home Education नाइस कम्पयूटर में स्मार्टकिड्ज समर कैंप दौरान बच्चों सीख रहे प्रतिभा को...

नाइस कम्पयूटर में स्मार्टकिड्ज समर कैंप दौरान बच्चों सीख रहे प्रतिभा को निखारने के गुर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। नाइस कंप्यूटर एजूकेशन ने पिछले 28 वर्षोे से होशियारपुर व आसपास के इलाकों के युवाओं को क्वालिटी कम्पयूटर एजुकेशन देकर कामयाब केरियर देने में सर्वश्रेष्ठ मुकाम बनाया है। इसके अलावा सन् 2000 में नाईस कम्पयूटर द्वारा स्कूली बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप की शुरूआत की थी। इसी तरह प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 3 जून से प्रारंभ हुए नाईस स्मार्डकिड्ज समर कैंप में कम्पयूटर स्किलज़, स्मार्ट कम्यूनिकेशन के साथ-साथ लाइफ स्किलज़ वर्कशाप भी लगाई गई।

Advertisements

बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने व उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए पर्सनैलिटी ग्रूमिंग के तहत स्मार्ट कम्यूनिकेशन के कोर्स में बच्चों के आत्मविश्वास बढ़ाना, पब्लिक स्पीकिंग, स्टेज स्किलज़, लीडरशिप स्किलज़ पर काम किया जा रहा है जिसका बेहतरीन प्रदर्शन गत दिवस आयोजित नाईस समर फेस्ट के जश्र-ए-जून में देखने को मिला। इस कैंप में बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेकों गतिविधियां रखी गई जिसमें 6 से 16 वर्ष तक के बच्चों ने एंक्रिंग से लेकर इवेन्ट मेनेजमैंट तक की अलग-अलग जिम्मेदारियां भी निभाई। स्मार्ट कम्यूनिकेशनज़ सीखने वाले स्मार्टकिडज़ की ग्रूमिंग आंकने के लिए इंटरबैच स्पीच प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सेव वॉटर, सेव पर्यावरण, बाल मजदूरी, सोशल मीडिया और डिजीटल उपकरणों के बच्चों पर असर जैसे मुद्दों पर बच्चों ने अपने विचार बेमिसाल तरीके से प्रस्तुत किए।

एक तरफ डांस, सिंगिंग और गिटार की धुनों का रंग जमा तो दूसरी ओर म्यूजिक़ल चेयर का बच्चों ने आनन्द उठाया। कम्पयूटर सीख रहे बच्चों के लिये अलग-अलग लेवल पर क्विज़ कन्टैस्ट आयोजित किये गये। इसके दूसरे भाग में किशोर वर्ग के बच्चों से सेल्फ ग्रूमिंग, सेल्फ डिसीप्लिन, पॉज़ीटीव एटीट्यूड, स्ट्रेस मैनेजमेन्ट, ऐंगर मैनेजमेन्ट, टाइम मैनेजमेन्ट, नैतिक व सामाजिक जि़म्मेवारियां, डिसीजऩ मेकिंग स्किलज़, सेहत व अन्य नाज़ुक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।

नाईस समर फैस्ट के अन्त में बच्चों ने अपने अनुभव भी सांझे किये और सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी व स्वीन सैनी की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समर कैम्प के दौरान दसवीं के बाद विषय चुनाव की दुविधा व भेड़चाल में लिये गये गल्त फैसलों को देखते हुये नौंवी व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिये प्रेम सैनी व स्वीन सैनी द्वारा भविष्य में अपनी प्रतिभानुसार विषय चुनाव में आसानी के लिये पर्सनल कैरियर काउन्सलिंग के साथ मेंटल हेल्थ से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here