एस.आई. संदीप कौर ने संभाला महिला थाना का चार्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.आई. संदीप कौर ने बतौर महिला थाना इंचार्ज होशियारपुर का कार्यभार संभाला। इस मौके पर एस.आई. संदीप कौर ने बताया कि वे 2015 में बतौर एस.आई. पुलिस में भर्ती हुई थी तथा थाना टांडा में बतौर एडीशनल एस.एच.ओ. के पद पर सेवाएं निभा चुकी हैं। 26 जून 2018 को पहली बार उनको महिला थाना होशियारपुर में बतौर प्रभारी लगाया गया और फरवरी 2019 तक उन्होंने इसी थाने में अपनी सेवाएं निभाई।

Advertisements

लोकसभा चुनाव के चलते उनकी बदली महिला विंग जालंधर देहाती में हुई थी। अब उन्हें पुन: महिला थाना होशियारपुर का प्रभारी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को इंसाफ दिलाने के लिए वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगी तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं निभाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here