मनोज गुप्ता के पिता चमन लाल गुप्ता का अमेरिका में निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर.एस.एस. के होशियारपुर से विभाग सम्पर्क प्रमुख मनोज गुप्ता के पिता चमन लाल गुप्ता का 6 जुलाई की रात अमेरिका में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। इसी के चलते श्री गुप्ता गत दिनों ही अमेरिका गए थे।

Advertisements

इस दुख की घड़ी में आर.एस.एस. से जुड़े समस्त अधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के साथ-साथ होशियारपुर के राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने गुप्ता परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त किया है। सभी ने भगवान श्री के चरणों में प्रार्थना की कि गुप्ता परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here