जे.सी.टी. ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एम.एम थापर का निधन, 27 जुलाई को दिल्ली में किया जाएगा अंतिम संस्कार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। जे.सी.टी. ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के पूर्व चेयरमैन एम.एम.थापर का आज 26 जुलाई को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पूरे जे.सी.टी. ग्रुप परिवार तथा उद्योग जगत के साथ-साथ खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisements

गौरतलब है कि स्व. थापर ने जहां इंडस्ट्री के माध्यम से हजारों घरों को रोजगार प्रदान किया वहीं बच्चों व युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों से जोडऩे में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज सेवा के हजारों प्रकल्प चलाकर लोगों को लाभांवित किया।

उनके निधन पर जे.सी.टी. से जुड़े प्रत्येक सदस्य के अलावा सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री थापर का अंतिम संस्कार 27 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे लोधी रोड दिल्ली में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here