विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने शहीद भगत सिंह को किया याद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की ओर से शहीद-ए आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर उन्हें पुष्पसुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप सिंह रहल, जिला सुरक्षा प्रमुख जसविंदर कुमार ने संयुक्त तौर पर कहा कि एक समय था जब भगत सिंह व अन्य को देश की खातिर शहीद होने की जरुरत थी। आज के नौजवान भगत सिंहों को देश के लिए जीने की जरुरत है।

Advertisements

हमारा कर्म कोई भी हो सकता है पर भारत के हर एक नौजवान का धर्म अपनी मातृ भूमि अपने देश के लिए कुछ न कुछ जरुर करने का है। सरकार या कोई राजनीतिक पार्टी देश की खातिर क्या कर रहे है, इस पर चर्चा करने की बजाए हम देश के लिए क्या कर सकते हैं, इसके लिए हमें सोचना चाहिए यही भगत सिंह के जन्मदिन पर उनको हमारा याद करने का मकसद पूरा होगा। इस मौके पर सभी ने नशा न करना संकल्प लिया। इस अवसर विकास विक्की, नीरज, सिमरन, विक्रांत, अनमोल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here