बी.एस.एन.एल. कार्यालय में जी.एम. अजीत कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर व बी.एस.एन.एल. कार्यालय में जी.एम. अजीत कुमार ने कार्यालय में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व के समस्त देशों में हमें अलग पहचान दिलाता है तथा देश में हमें आजादी से जीने के अधिकार प्रदान करता है। हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी पालन उतनी ही निष्ठा से करना चाहिए जितना हम अधिकारों का प्रयोग करते हैं। इस मौके पर डी.जी.एम. आर.एस. यादव, ए.जी.एम. दलजीत सिंह, एस.डी.ओ. दलजीत सिंह, अजीत सिंह तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here