होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। बड़वाल गोत्र के जठेरों का जोड़ मेला 21 मई 2023 को हर वर्ष की तरह गांव लधेवाल (हवेली माहिलपुर) होशियारपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए मास्टर हरबख्श सिंह ने बताया कि 21 मई 2023 दिन रविवार (जेठा रविवार) सुबह 10 बजे सुखमनी साहिब का पाठ रखा जाएगा और 12:00 बजे कीर्तन दरबार सजेगा और दोपहर 1 बजे गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह भजन सिंह रंजीत सिंह ओंकार सिंह रविंद्र सैनी दक्ष सैनी एवं अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।