देशहित के लिए शास्त्री जी और महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना जरुरी: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन प्रधान राजिंदर मोदगिल की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय कनवीनर (पश्चिम पंजाब) प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल व समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शास्त्री जी एवं महात्मा गांधी को श्रद्धा के पुष्प भेंट किए।

Advertisements

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा और आदर्शों भरे जीवन से हमें बहुत सारी शिक्षाएं मिलती हैं तथा उन पर चलकर हम जहां समाज व देश को आगे बढ़ा सकते हैं वहीं अपना जीवन भी सफल कर सकते हैं। बिना किसी स्वार्थ और इच्छा के शास्त्री जी ने अपना जीवन देश को समर्पित किया और उनके जाने के बाद उनके आदर्श ही हमारी पूंजी हैं। संजीव अरोड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भी सदैव सादा जीवन व्यतीत किया और देश को आजाद करवाने में उनकी द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए हम सभी सदैव उनके ऋणि रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमें ऐसी महान शख्शियतों का मार्गदर्शन मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रधान राजिंदर मोदगिल ने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी जैसी आत्माएं देश में क्या पूरे विश्व में बहुत कम जन्म लेती हैं तथा जब भी ऐसी आत्माओं का जन्म होता है विश्व में नई क्रांति आती है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव ही ऐसी महान आत्माओं को नमन करता रहेगा।

इस मौके पर एच.के. नकड़ा, लोकेश खन्ना, वरिंदर चोपड़ा, विजय अरोड़ा, शाम लाल राणा, शाम सुन्दर नागपाल, दविंदर अरोड़ा, विपन शर्मा, रविंदर भाटिया, तिलक राज शर्मा, रिक्की सेतिया, पवन अरोड़ा, वरिंदरजीत सिंह, संजीव खुराना, अमरजीत शर्मा व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here