जिला भाजपा ने स्लम एरिया में मनाया समरसता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की तरफ से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस समरसता दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद व जिला प्रधान विजय पठानिया ने अपने साथियों के साथ स्लम एरिया में पहुंचकर इन महान शख्शियतों का जन्मदिन वहां के निवासियों के साथ मनाया।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने लड्डू बांटी और सभी को महात्मा गांधी व शास्त्री जी के महान जीवन की जानकारी दी। इस मौके पर महासचिव विनोद परमार, पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, पार्षद अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, शिव कुमार काकू, मलकीयत सिंह, पार्षद सरबजीत सिंह, अश्विनी गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, राज कुमार, राकेश सूरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here