बेसहारों की सेवा ही परम धर्म है: सुनील प्रिय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों की श्रृखला में आज श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 151वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सुनील प्रिय एवं उनकी धर्म पत्नी सुमन प्रिय ने अपनी शादी की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 जरुरतमंद एवं बेसहारा परिवारों को राशन वितरण किया । इस मौके पर उनके साथ सुपुत्र सारथ प्रिय भी मौजूद थे। इस अवसर पर सुनील प्रिय ने कहा कि दीन दुखियों एवं बेसहारों की सहायता करना ही परम धर्म है।

Advertisements

उन्होंने सभी सामर्थमान लोगों से अपील की कि ऐसे जन कल्याण कार्यों के लिए आगे आना चाहिए और यथा शक्ति उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल एक ऐसा मंच है जो हमें धर्म और मानव सेवा से जोड़ता है। मंच द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों से सभी को जुडऩा चाहिए।

इस अवसर पर मंडल प्रधान हरीश सैनी, जगदीश पटियाल, महिंदरपाल गुप्ता, राकेश भल्ला, सुरिंदर ओहरी, जोगिंदरपाल कश्यप, डा. रजनीश सैनी, अश्विनी चोपड़ा, जे.के. शर्मा, एस.पी. गौतम, मास्टर निहाल चंद, तिलक राज वर्मा, वरिंदर चोपड़ा, शांति सरूप शर्मा, रमन वर्मा, हरीश खन्ना, अश्विनी शर्मा, रविंदर शर्मा, गुलशन लाल धीर, सुरिंदर लक्की, रमन खन्ना, अनिरुध शर्मा, राज कुमार सैनी, महेश कुमार मोनू, गौरव, ठेकेदार सुभाष रामपाल आदि मंडल के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here