मंडियों में धान खरीद संबंधी किसानों को पेश नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से मंडियों में धान की खरीद संबंधी किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा इसके साथ-साथ मंडी में आने वाले किसानों एवं वहां कार्यरत मजदूरों को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर, किसी को कोई समस्या पेश आती है तो वह इस संबंधी उन्हें अवगत करवाए ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। यह विचार कैबिनेट मंत्री पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने दाना मंडी होशियारपुर में धान खरीद की शुरुआत करवाते हुए इस संबंधी किए गए प्रबंधों का जायजा लेने दौरान प्रकट किए।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने दाना मंडी होशियारपुर में धान खरीद की शुरुआत करवाते हुए जायजा और किसानों व मजदूरों से बातचीत करके जानी उनकी समस्याएं

श्री अरोड़ा ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी सहूलतों का ध्यान रखना हमारा परम कर्तव्य है। किसान दिन रात एक करके फसल को पालता है तथा कठिन से कठिन परिस्थितियों से होता हुए फसल तैयार होने पर उसे मंडी लेकर पहुंचता है। ऐसे में हमारा यह फर्ज बनता है कि किसानों को अपनी मेहनत की कमाई बेचने में कोई दिक्कत न हो। इसलिए सरकार ने मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि धान में नमी व उसकी क्वालिटी चैक करने दौरान कोई कौताही न बरती जाए। अगर, इसमें किसी भी अधिकारी या कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने किसानों और लेबर से बातचीत करके उनकी समस्याएं जानी व उनके हल के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए। श्री अरोड़ा ने मंडी में काम करने वाली लेबर के सदस्यों को सम्मान देते हुए कहा कि लेबर मंडी की लाइफलाइन हैं तथा इन्हें भी बनता सम्मान दिया जाना चाहिए। इसलिए लेबर की समस्याओं को दूर करके इन्हें भी उनका बनता हक दिलवाया जाएगा।

इस मौके पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, लाला जनक राज, विजय कुमार, लाला नरेन्द्र मोहन शर्मा, केशव कुमार, डी.एफ.एस.सी. रजनीश कुमारी, पार्षद बलविंदर बिंदी, मनोज तनेजा, मनमोहन सिंह के अलावा किसान, मजदूर एवं फूड सप्लाई विभाग के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here