Wednesday, October 21, 2026
Home Crime नई आबादी में युवक पर हमला, गंभीर घायल, मोहल्ले में दहशत का...

नई आबादी में युवक पर हमला, गंभीर घायल, मोहल्ले में दहशत का माहौल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला नई आबादी में देर सायं करीब साढे 8 बजे एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसका उपचार शुरु कर दिया था, मगर वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। जानकारी अनुसार मोहल्ला निवासियों ने के अनुसार करीब साढे् 8 बजे कुछ युवकों ने एक युवक को घेर कर उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक पर हमला करने उपरांत हमलावर युवक वहां से फरार हो गए।

Advertisements

सिविल अस्पताल में डाक्टरों के अनुसार युवक के सिर के अलावा शरीर के अन्य अंगों को गंभीर चोट पहुंची है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पता चला है कि युवक पर हमला होने के उपरांत बड़ी संख्या में युवक घटना स्थल पर पहुंच गए थे और इसकी सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here