
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक तरफ जहां सरकार द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध चलाया गया है वहीं दूसरी तरफ शराब की कालाबाजारी रोकने पर कुछ लोगों द्वारा रेड पार्टी पर हमला करके दो लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। जिसके चलते घायल असवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही थी।

जानकारी देते हुए घायल रणजीत राणा ने बताया कि वह शराब ठेकेदार के पास रेड पार्टी में काम करते हैं तथा पिछले कल ही उन्होंने शराब की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को पकड़वाया था। उन्होंने बताया कि वह आज सायं जब रहीमपुर मंडी वाली साइड शराब की कालाबाजारी को चैक करने के लिए गए तो उक्त शराब तस्कर जोकि जमानत पर आ गया था ने साथियों सहित उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें और उनके एक साथी को गंभीर चोटें आईं। जिसके चलते उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके व अस्पताल पहुंचकर कार्यवाही शुरु कर दी थी।
इसके साथ ही रणजीत राणा पर हुए हमले का पता चलते ही राणा के साथी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल में जुटने शुरु हो गए थे, जिसके चलते एहतियात के तौर पर पुलिस को पुलिस बल बढ़ाना पड़ा। खबर लिखे जाने तक राणा व उनके साथी की हालत स्थिर एवं खतरे से बाहर बताई जा रही थी।












