Thursday, October 15, 2026
Home Crime शर्मनाक: दोस्तों को पीटकर लड़की के साथ किया गैंगरेप

शर्मनाक: दोस्तों को पीटकर लड़की के साथ किया गैंगरेप

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के पुणे से एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। जहां दोस्तों के साथ घूम रही एक लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले लड़की के दोस्तों को पीटा और कपड़े से बांध दिया फिर 21 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया। सुनसान जगह और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisements

घटना के बाद पीड़ित सुबह पांच बजे पुलिस के पास पहुंचे और कोडंवा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 10 टीम बनाई गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तब तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here