Friday, October 23, 2026
Home Latest ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 3 घायल

ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भियानक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।

Advertisements

एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। फिलहाल बचाव कार्य जारी कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here