Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सब्जियों एवं फूलों के बीज के क्षेत्र में बढ़ाया कदम

सब्जियों एवं फूलों के बीज के क्षेत्र में बढ़ाया कदम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों को सब्जियों एवं फूलों के श्रेठ गुणवत्ता वाले बीज प्रदान करना के उद्देश्य सेकृषि संबंधी समाधान प्रदान करने वाली कंपनीक्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने फूलों एवं सब्जियों के बीज के बाजार की कंपनी आईएंडबी सीड्स के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस अधिग्रहण से सीड टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाते हुए और फसल विविधता को बढ़ाते हुए व्यापक कृषि क्षेत्र को लाभ होगा। इसके परिणामस्वरूप किसानों के पास खेती के लिए ज्यादा विकल्प होंगे, जिससे खाद्य सुरक्षा बेहतर करने और कृषि क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता लाने में योगदान मिलेगा। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकुर अग्रवाल ने कहा, ‘हमारा फोकस किसानों को ऐसे इनोवेटिव समाधान प्रदान करते हुए सशक्त करना है, जिससे उपज एवं लाभ बढ़ेऔर यह सुनिश्चित हो कि उनकी पहुंच खेती के लिए जरूरी सर्वश्रेष्ठ संसाधनों तक है।

Advertisements

फूल एवं सब्जियों के बीज के बाजार में आईएंडबी की विशेषज्ञता और फील्ड क्रॉप के मामले में हमारे मजबूत पोर्टफोलियो की मदद से हम कृषि समुदाय की बेहतर तरीके से मदद करने में सक्षम होंगे और भारत में पर्यावरण के अनुकूल कृषि प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने में योगदान दे सकेंगे।’ क्रिस्टल के मौजूदा सीड्स पोर्टफोलियो में कपास, मक्का, बाजरा, सरसों, चारा, गेहूं, बरसीम और ज्वार जैसी फील्ड क्रॉप के क्षेत्र में किसानों के प्राथमिकता वाले ब्रांड जैसे प्रोएग्रो, सदानंद, सरपासएवं डेयरी ग्रीन शामिल हैं। आईएंडबी सीड्स के सब्जी एवं फूल सेगमेंट के अधिग्रहण के साथ इंडस एवं एसपीएस ब्रांड्स के जुड़ने से क्रिस्टल की प्रोडक्ट ऑफरिंग्स की विविधता बढ़ेगी और कंपनी ज्यादा किसानों तक पहुंचने में सक्षम होगी। नए कारोबार से क्रिस्टल के सीड डिवीजन को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी टॉपलाइन ग्रोथ में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी में योगदान मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here