Tuesday, October 27, 2026
Home Crime बस स्टैंड से चोर बस लेकर हुए फरार

बस स्टैंड से चोर बस लेकर हुए फरार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर से चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां चोर बस स्टैंड में खड़ी एएस रंधावा बस सर्विस की बस लेकर फरार हो गए। आपकों बता दें कि बस स्टैंड के अंदर ही पुलिस की चौंकी है। उसके बावजूद भी बिना किसी डर के चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की शिकायत बस कंपनी के कर्मी रणजीत सिंह ने पुलिस को दे दी है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह बस स्टैंड के अंदर बस खड़ी करता था, लेकिन आज सुबह जब वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो बस वहां नहीं थी। जब उसने आसपास बस को ढूंढने की कोशिश की तो उसे गढ़ा चौक पेट्रोल पंप के पास बस खड़ी हुई मिली। जब बस की जांच की गई तो उसमें से डीजल, एलईडी सहित अन्य सामान चोर चोरी करके फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here