
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। रूपनगर शहर की समाज सेविका बलविंदर कौर जो इनरव्हील क्लब की मौजूदा प्रधान है ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत की। इस मौके पर उन्होंने अपने क्लब के अन्य सदस्यों को भी अंगदान की महत्वता बताते हुए अंगदान के लिए प्रेरित किया।

जिन से प्रेरित होकर हरगुनजोत सिंह, सुपिंदर कौर, जपनूर कौर, हरनूर कौर तथा हरिंदर सिंह ने नेत्रदान के फॉर्म भरकर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत की। नैना जीवन ज्योति क्लब रूपनगर की टीम ने उनके सहारनीय कदम के लिए इनरव्हील क्लब की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया।












