निःस्वार्थ सेवा से ही प्रभु भक्ति प्राप्त होती है: रविकांत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 152वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यातिथि रविकांत जैन और कंचन जैन ने अपने पोत्र चित्रांक्ष जैन के शुभ जन्मदिन के अवसर पर 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया। समारोह में उनकी पोत्री प्रेक्षा जैन भी उनके साथ थी। इस मौके पर रविकांत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल गत वर्षों से जो जन कल्याण के कार्य कर रहा है वह बहुत ही सराहनीय कदम है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अन्नदान जैसा कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है और निवास्र्थ सेवा भाव से ही प्रभु भक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए हमारा परिवार आगे भी हमेशा मंडल के साथ पूरा सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी, जगदीश पटियाल, महिंदरपाल गुप्ता, राकेश भल्ला, सुरिंदर ओहरी, जोगिंदरपाल कश्यप, अश्विनी चोपड़ा, सुनील प्रिए, जे.के. शर्मा, एस.पी. गौतम, मास्टर निहाल चंद, तिलक राज वर्मा, वरिंदर चोपड़ा, रमन वर्मा, हरीश खन्ना, डा. सुभाष जलाली, रविंदर शर्मा, गुलशन लाल धीर, शांति सरूप, सुरिंदर लक्की, रमन खन्ना, अनिरुध शर्मा, बलवीर कुमार, अश्विनी शर्मा आदि मंडल के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here