Saturday, October 31, 2026
Home Education बच्चों को हॉड वर्क, अनुशासन, टाइम तथा वैल्यू चारों चीजें अपने जीवन...

बच्चों को हॉड वर्क, अनुशासन, टाइम तथा वैल्यू चारों चीजें अपने जीवन में उतरनी चाहिए: एसडीएम अमित सरीन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में आज दो दिवसीय वार्षिक समारोह नवरस (ए जरनी ऑफ इमोशज़) जैन शिक्षा निधी के प्रधान यशपाल जैन की अध्यक्षता में शुरू हुआ। इस समारोह उदघाटन मेजर अमित सरीन एसडीएम होशियारपुर ने किया व विशेषातिथि के तौर पर पूर्व चीफ मैनेजर एसबीआई सुरिंदर पाल दीवान पहुंचे। प्रधान यशपाल जैन ने समारोह संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि हमारा आज का वार्षिक समारोह नवरस पर आधारित है नवरस हमें हमारी भावनाओं के प्रति जागरूक करने का एक छोटा सा प्रयास है। जीवन के नौं रस श्रृंगार, हास्य, करुणा, रुद्र, वीर, भयानक, विभीतस्य अद्भुत और शांत का सामजस्य जीवन को परिपूर्ण रूप देता है। यह सारी भावनाएं मनुष्य के भीतर ही है। उनमें से कुछ रस हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और कुछ नकारात्मक, उन्होंने कहा कि हमारी सहिष्णुता, सह अस्तित्व, संस्कार, शुभ संकल्प, सृजनशीलता, सहनशीलता, संयम, विनय, समर्पण, अनुशासन, आज्ञाकारिता हमारे भीतर के रसों को सकारात्मक सोच देते हैं और हम अपनी जीवन रूपी यात्रा को आसानी से तय कर लेते हैं और दूसरी ओर नकारात्मक सोच के कारण हम अपने भीतर जलन, नफरत और घृणा के बीज बोकर अपने जीवन में बहुत पीछे रह जाते हैं। आज का समारोह भी इन्हीं 9 रसों पर आधारित है।

Advertisements

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में वार्षिक समारोह नवरस समारोह शुरू

नवरस जिंदगी को दिखाता स्कूल का बढिय़ा प्रयास मुख्यातिथि एसडीएम अमित सरीन ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह वार्षिक उत्सव नवरस जिंदगी को दिखाता हुआ स्कूल का बहुत ही बढिय़ा प्रयास है इससे बच्चों के साथ-साथ उपस्थित अभिभावकों को बहुत सी बातों का ज्ञान प्राप्त होगा, उन्होंने कहा कि आज जो बच्चे इंटरनेट की दुनिया में इतने व्यस्थ हो गए हैं कि अधिकतर अपने संस्कार को भूलते जा रहे हैं लेकिन इस स्कूल के प्रोग्राम नवरस ने बहुत सुंदर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल बहुत अच्छा प्रयास है कि उन्होंने अपने स्कूल के बच्चों को इन संस्कार से जोड़े रखा है, उन्होंने कहा कि आज का बच्चा एचडी टीवी देखता है लेकिन इसका सही मतलब हॉड वर्क, अनुशासन, टाइम और वैल्यू के रूप में देखना और यह चारों चीजे अपने जीवन में उतरनी चाहिए।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुन्दर ढंग से सांस्कृतिक और देश भक्ति के कार्यक्रम पेश किए। मेधावी विद्यार्थियों जिन्हें दिए गए पुरस्कार नर्सरी में नीमित, नेताली, सुर्यांशवीर सिंह, एलकेजे आर्यन, मान्या गुप्ता, इलिना, यूकेजी में गिरीशा शर्मा, मुस्कान सोनी, अंशिका कुमारी, फस्ट धनिशा जैन, इशिता, मनमीत कौर, सेकेंड याशिन पाल, मेरू जैन, करण कौंडल, थर्ड राधवी झा, प्रतिभा सिंह, पहल, फोर्थ मुदित्ता चौबे, इशप्रीत कौर, पीयूश सूद, पांचवी ओजा हांडा, हीमानी, शरणजोत, छठी राधिका शर्मा, वंशिका, दीपिका, सातवीं पार्थ विग, ईशा और आस्था क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंत में स्कूल शिक्षा निधी के सेक्रेटरी संदीप जैन ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आए हुए गणमाण्य लोगों को आश्वसन दिया कि वह बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहाकि स्कूल के डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसिपल सुषमा बाली और सारा स्टाफ बधाई का पात्र है जिन्होंने इस पूरे प्रोग्राम को बहुत ही अनुशासन और बढ़ीया तरीके से पेश किया, उन्होंने बच्चों का भी हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उन द्वारा पेश की गई हर सांस्कृतिक आइटम और देश भक्ति की सराहना थी। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान राकेश जैन, अजित जैन, चितरंजन जैन, जैन शिक्षा निधी  के वरिष्ठ सलाहकार उमेश जैन, कैशियर बोबी जैन, चंद्रकात जैन, राजेश जैन, तिलेश जैन, डीन सुनीता दुग्गल व प्रिं. सुषमा बाली, रिंकू जैन, जैन महिला मंडल के प्रधान वीना जैन, जैन युवा मंडल व अन्य शहर के गणमाण्य लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here