एन.आर.आई परिवार के खरीदे रस्ते पर कब्जा करने की कोशिश, दो महिलाओं पर मामला दर्ज

logo latest

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव जौड़ा में प्रवासी पंजाबी परिवार की ओर से खरीदी जगह की गली पर कब्ज़ा करने की कोशिश करने वाली दो महिलाओं के खि़लाफ़ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला सतनाम सिंह पुत्र केवल सिंह के बयानों के आधार पर सुरिंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह तथा सुरजीत कौर पत्नी अवतार सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में सतनाम सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित कैनेडा में रहता है तथा उसके पिता केवल सिंह ने गांव में ही नंबरदार प्रकाश सिंह पुत्र कर्म सिंह से लाल लकीर के अंदर आती 15 मरले जगह खऱीदी थी।

Advertisements

उन्होंने 2017 में प्रकाश सिंह के पुराने मकान गिरा कर अपने नए मकान बनाने शुरू किए थे। उन्होंने बताया कि इस घर को पांच मरले का रास्ता जो कि मेन गली में से आता है जहां प्रकाश सिंह की ओर से लोहे का पुराना गेट लगाया हुआ है। अब उनके पड़ोस में रहती उक्त दोनों बहनों ने उसके खऱीद किए गए रकबे वाली गली में उनका पुराना गेट काटने के बाद गली में ईंटें गिरा कर गली पर कब्ज़ा करने की नियत से नया गेट लगवाने की कोशिश की है तथा तथा वह उन्हें रस्ते में खड़े हो कर गाली गलौच करती हैं। पुलिस ने सतनाम सिंह के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर के अगली कार्यवाई शुरू कर दी है। थानेदार अमरजीत सिंह मामले की सच्चाई जान्ने के लिए तफतीह कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here