Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal स्कूल की चारदीवारी के लिए जिलाधीश ने सौंपे 25 लाख, प्रिंसिपल व...

स्कूल की चारदीवारी के लिए जिलाधीश ने सौंपे 25 लाख, प्रिंसिपल व एसएमसी ने जताया आभार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के प्रतिष्ठित एवं सबसे पुराने स्कूलों में शुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी को उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने 25 लाख रुपए प्रदान किए हैं। इस बजट से स्कूल की चार दीवारी का निर्माण होगा। अभी तक स्कूल में चार दीवारी न होने के कारण विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

Advertisements

चार दीवारी न होने के कारण स्कूल की भूमि पर कितना कब्जा है, इसे लेकर भी विवाद बना रहता है। सुरक्षा दीवार लग जाने से खुले रास्तों से असामाजिक तत्वों का स्कूल परिसर में आने पर भी रोक लग जाएगी।

स्कूल प्रिंसिपल वंदना धीमान, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष मदन लाल गुप्ता एवं सदस्य रीना ने उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा से मिलकर इस मदद के लिए आभार जताया है। वहीं, टपरे पंचायत प्रधान रजनीश कुमारी चौहान, उपप्रधान अजय कुमार तथा ग्राम पंचायत बारीं की प्रधान बबीता चौहान ने भी स्कूल को 25 लाख रुपए का अनुदान दिए जाने पर उपायुक्त हरिकेश मीणा का आभार व्यक्त किया है।

प्रिंसिपल वंदना धीमान ने जानकारी दी है कि स्कूल को 25 लाख रुपए अनुदान के रूप में मिल गये हैं और इस धन से स्कूल की चार दीवारी का काम शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here