व्यवस्था परिवर्तन के लिए लोगों का आप पर भरोसा बढ़ा: पंकज पंडित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) (रजनीश शर्मा ): हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा ने बारी बारी प्रदेश को लूटा है और अब व्यवस्था परिवर्तन के लिए लोगों का आम आदमी पर भरोसा बढ़ा है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने हमीरपुर में प्रेसवार्ता में कही। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने  हमीरपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान शनिवार को हमीरपुर में “आप”  द्वारा आयोजित शिक्षा संवाद की जानकारी दी । पंकज पंडित ने बताया,  शिक्षा संवाद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल हिमाचल के हमीरपुर पहुंच रहे हैं जहां वो शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

Advertisements

सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के  स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ हिमाचल के आप कार्यकर्ताओं में ,भारी उत्साह और जोश है तो वहीं हमीरपुर के अभिभावक, स्टूडेंट्स और शिक्षाविदों में काफी खुशी है, क्योंकि अब प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करने वाले हैं। जिन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की दशा सुधार कर देशभर के लिए मॉडल बनाए हैं। उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुएउन्होंने बताया कि, हिमाचल प्रदेश में दयनीय हो चुकी शिक्षा व्यवस्था की हकीकत सबके सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम कर रही है ताकि शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए लोग अपने सुझाव दे सके।

पंकज पंडित ने बताया कि अरविंद केजरीवाल कल यानी शनिवार सुबह 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे जहां वे करीब दो घंटे तक अभिभावकों और शिक्षकों से शिक्षा पर टाउनहाल कार्यक्रम के तहत जन संवाद करेंगे।कार्यक्रम में करीब 350 से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।  उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों ने प्रदेश में शिक्षा व्यव्स्था की दयनीय हालत कर दी है। जहां प्रदेश के अधिकतर स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं और कई स्कूल सिर्फ एक एक शिक्षक के सहारे जर्जर भवनों में चले हुए हैं।जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here