गांव डड्डूमाजरा में वार्षिक खालसाई खेल आयोजित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव डड्डूमाजरा में गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार साहिब सोसाइटी द्वारा होले-महल्ले के संबंध में वार्षिक खालसाई खेल करवाए गए जिनका उद्घाटन खेल विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर तेजदीप सिंह ने किया। इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ के सीनियर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटरेला, डिप्टी डायरैक्टर पंजाब लोक संपर्क विभाग हरजीत सिंह गरेवाल, समूह गुरुद्वारा संगठन चंडीगढ़ के चेयरमैन तारा सिंह, सचिव रघुबीर सिंह, गुरुद्वारा सैक्टर-34 के प्रधान साधु सिंह, गुरुद्वारा सैक्टर-22 के प्रधान हरजोत सिंह साहनी, गुरुद्वारा गाँव तोगां के प्रधान गुरदयाल सिंह भी उपस्थित थे।

Advertisements

लडक़े और लड़कियों के विभिन्न वर्गों के हुए मुकाबले करवाए

इस मौके पर डायरैक्टर तेजदीप सिंह ने बोलते हुए कहा कि नगरवासियों द्वारा छोटे बच्चों को खेल की तरफ प्रेरित करना बड़ा प्रयास है जिससे बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा में लगाई जा सकती है। उन्होंने गाँव के खिलाडिय़ों को चंडीगढ़ खेल विभाग द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया। हरजीत सिंह गरेवाल ने अपने संबोधन में गाँव में हर साल टूर्नामैंट करवाने पर ख़ुशी प्रकट करते हुए अगले साल से इन खेलों के मौके पर गतका टीम भेजने की पेशकश की। इस मौके पर हरदीप सिंह बुटरेला ने भी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया।

इन वार्षिक खालसाई खेल के मौके पर लडक़े और लड़कियों के विभिन्न उम्र वर्गों के शॉटपुट्ट, लम्बी छलांग, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ के मुकाबले करवाए गए। इसके अलावा महिलाओं की मटका दौड़ (चाटी दौड़), कुर्सी दौड़, पैदल चाल और रस्साकशी के मुकाबले भी हुए।

टूर्नामैंट के विजेताओं को ईनाम वितरण समारोह के मौके पर सीनियर एडवोकेट अमर सिंह चाहल, एडवोकेट चरनपाल सिंह बागड़ी, सुखजीत सिंह पूर्व सरपंच हल्लोमाजरा, प्रोफ़ैसर अमरीक सिंह आहलूवालीया, बाबा गुरदयाल सिंह पूर्व सरपंच खुड्डा अलीशेर, सुरिन्दर सिंह प्रधान सीटीयू ने विजेता बच्चों की हौसला अफज़ाई की। इनके अलावा जगदीश सिंह गूड़ा, तरसेम राणा, दलविन्दर सिंह और जसवीर सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here