25 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के कुशल मंगल हेतु राजन साथियों सहित माता चिंतपूर्णी दरबार हुए नतमस्तक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर शिव शक्ति नगर बुलाबाड़ी में 25 मार्च 2020 दिन बुधवार को भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में दीपमाला और कीर्तन का कार्यक्रम रात्रि 8 से 10 रखा गया है। इस मौके पर समिति के प्रमुख राजन शर्मा 25 मार्च के कार्यक्रम के कुशल मंगल के लिए अपने साथियों सहित माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका।

Advertisements

इस मौके पर उनके साथ में राजीव महाजन, राजेश वर्मा, भारत भूषण वर्मा, सौरव शर्मा मौजूद थे। इस मौके पर राजन ने कहा सेवा कार्य ही सर्वोत्तम कार्य है और निस्वार्थ भाव रखते हुए समाज हित में लगातार कार्य करना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here