Sunday, October 25, 2026
Home Politics सरकार बनते ही कांग्रेस ने नशों के खात्में के लिए अहम फैसले...

सरकार बनते ही कांग्रेस ने नशों के खात्में के लिए अहम फैसले लिए: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही नशों के खात्में को लिए अहम फैसले लेने शुरु कर दिए हैं। जिसकी शुरुआत सरकार ने वी.आई.पी. ड्यूटी में तैनात 6000 पुलिस कर्मियों और 60 वाहनों को वापस बुलाकर थाने भेजने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से थानों में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ेगी तथा काम में तेजी आएगी। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसलों का स्वागत करते हुए कही।

Advertisements

हरीश आनंद ने कहा कि नशों के खात्में में सरकार की यह बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जनता से किए वादे पूरे करने के लिए कड़े कदम उठाने शुरु कर दिए हैं, जिसके तहत नशों के खात्में के लिए टास्क फोर्स का गठन करना, किसानों के कर्ज व कर्जी कुर्की माफ करना, पत्रकारों को टोल टैक्स माफ करना जैसे बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके अलावा नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया जाना प्रदेश की बेहतरी के संकेत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here