Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur लायन संजीव अरोड़ा बैस्ट पी.आर.ओ. अवार्ड से सम्मानित

लायन संजीव अरोड़ा बैस्ट पी.आर.ओ. अवार्ड से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर प्रीत की तरफ से एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रसिद्ध समाज सेवी लायन संजीव अरोड़ा को बैस्ट पी.आर.ओ. अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान राजेश बांसल ने बताया कि क्लब की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में लायन संजीव अरोड़ा की सेवाएं सराहनीय हैं तथा इनके प्रयासों से समाज सेवा की इच्छा रखने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलता है।

Advertisements

श्री अरोड़ा को सम्मानित करते हुए लायन प्रदीप गुप्ता एवं लायन आज्ञापाल सिंह साहनी ने उन्हें बधाई देते हुए पुण्य कार्यों को एक मुहिम की तरह जारी रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर क्लब द्वारा अवार्ड प्रदान किए जाने पर संजीव अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी क्लब की गतिविधियों को मीडिया के सहयोग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि क्लब के कार्यों से प्रभावित होकर और लोग भी मानवता की सेवा हेतु आगे आएं। इस मौके पर लायन अनिल सूद, तरसेम मोदगिल, कुलवंत सिंह पसरीचा, एस.के. गोयल, राजिंदर बांसल, नीरज सिंगला, राज कुमार मलिक, नील शर्मा सहित अन्य लायन सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here