Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur श्रद्धापूर्वक करवाया गया आर्य समाज का 120वां वार्षिक उत्सव, कई विद्वानों ने...

श्रद्धापूर्वक करवाया गया आर्य समाज का 120वां वार्षिक उत्सव, कई विद्वानों ने बहाई ज्ञान की गंगा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्य समाज का 120वां वार्षिक उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ श्रीमती पीडी आर्य महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बच्चियों ने मधुर भजन गाकर किया। प्रधान प्रदीप कुमार व सचिव चैतन्य वात्सयान ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं पर चल कर अपना जीवन सफल बनाने की प्रेरणा दी।

Advertisements

इस मौके पर डा. नारायण सिंह, डा. वेद प्रकाश तथा दिल्ली से अरूण कुमार ने आर्य संदेश एवं प्रवचनों की गंगा बहाकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस दौरान मंच का संचालन रिटायर्ड प्रि. डीके शर्मा ने बाखूबी किया। उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए पार्षद मीना शर्मा, शिव प्रसाद शास्त्री, बलराम वासूदेवा, हरिदत्त कालिया, सोमेश, राजीव धीर, यशपाल वालिया, प्रो. ओम प्रकाश, आशीष शर्मा, रजनीश टंडन, अश्वनी कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, मेजर एसजी मेहता, रमेश बतरा, अनिल कुमार, कमल रामपाल, बंसी लाल,मैडम सुमन, उपलनर बहल सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। उत्सव के दौरान पूर्व मंत्री व विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थित दर्ज करवाई और सभी को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। इस मौके पर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई और शांति पाठ के साथ उत्सव अपने विराम को पहुंचा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here