
कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर ज़िले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बागेपल्ली तालुका के एक गांव में एक ही परिवार के आठ सदस्य अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि इस परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सालों पूरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इनके खाने में जहर मिला दिया था। वह खाना खाने से सभी की तबीयत बिगड़ गई और इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से तीन सदस्य की हालत काफी गंभीर है।

दोपहर का खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार में सबको अचानक उल्टी होने लगी और चक्कर आने लगे। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को परिवार की एक सदस्य को होश आया और उसने अपने बयान में खाने में जहर मिले होने की संभावना जताई। उसने पुलिस को बताया कि, चौडारेड्डी नामक उनका जानने वाला एक व्यक्ति दोपहर के खाने से ठीक पहले उनके घर आया था। वह घर के बाहर बैठे बच्चों के पास आया और उनसे कहा कि उसे प्यास लगी है। फिर वह पानी पीने के लिए घर के अंदर आ गया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












