सभ्रवाल ने मनप्रीत बादल के सरकारी वाहन वापस करने के फैसले को सराहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपक सभ्रवाल ने प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा उन्हें मिले सरकारी वाहन वापस करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वी.वी.आई.पी. कल्चर का बहिष्कार कर मनप्रीत सिंह बादल ने ऐक ऐतिहासिक फैसला किया है जो पहले कभी किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि वी.वी.आई.पी. कल्चर का बहिष्कार करने से जहां प्रदेश सरकार को आर्थिक लाभ होगा वहीं राजनीतिक क्षेत्र में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा जो कि अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here