भारत जोड़ो जैसी फिजूल यात्राओं में पैसा व समय गवाने से बेहतर होता अगर पंजाब में नशा छोड़ो अभियान चलाया जाता: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा में भारी मात्रा में धन व समय की बर्बादी हुई  है, जिसका लाभ कांगेस समेत पंजाब  में किसी को नहीं पहुंचा।

Advertisements

तीक्ष्ण  सूद ने कहा  कि राहुल गांधी को पंजाब के असली मुद्दों का ज्ञान नहीं है,पंजाब में नित  प्रति दिन कम से कम एक नौजवान नशे की भेंट  चढ़ कर संसार से चला जाता  है, इसी तरह  किसान भी कर्जों के बोझ  के तले आत्महत्या कर रहे हैं।  पंजाब में पानी की भारी कमी पैदा हो चुकी है, परंतु एस.वाई.एल का मुद्दा अभी तक यु का तू  खड़ा है।  कर्मचारी अपनी साधारण मांगों के लिए भी हड़तालों का रास्ता अपना रहे हैं। नौजवान बेरोजगारी  के कारण  हताश है, अपने फिजूल वादे पूरे करने के लिए सरकार नित्य प्रति कर्जे के बोझ से दबी जा रही है।  

राज्य में सरकार का कंट्रोल ना होने के कारण गैंगस्टर,अपराधी तथा आतंकी दनदनाते  फिर रहे हैं।  इन मुद्दों को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी  कोई कोशिश नहीं कर रही, परंतु भारत जोड़ो यात्रा में सनलिप्त होने के कारण  ट्रैफिक व अन्य कई जनता की असुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जैसे प्रपंचों से पंजाब  का कुछ बनने वाला नहीं है।  इस समय सबसे बड़ी समस्या नौजवानों को नशे से मुक्त करने की है, इसलिए पंजाब के हितैषी  सभी दलों व  संस्थाओं को जोर-शोर से नशों के खिलाफ अभियान छेड़ने की जरूरत है। इस मौके पर शरद सूद, यशपाल शर्मा, जिवेद सूद, मोहित कैंथ, हरविंदर सिंह व संतोख सिंह आदि भी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here