“आप” को एक और जोरदार झटका: जिला संयुक्त सचिव जसपिंदर व वीना कौशल कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी होशियारपुर की सक्रिय वालंटियर्स व जिला संयुक्त सचिव जसपिंदर कौर व वीना कौशल कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए गए व करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया और पार्टी में बनता मान सम्मान देने की बात कही।

Advertisements

इस मौके पर जसपिंदर कौर व वीना कौशल ने कहा कि कार्यकर्ता हर पार्टी की रीढ़ होता है और उनका सम्मान बहुत जरुरी होता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ता का कोई सम्मान नहीं है तथा न ही विकास को लेकर उनके पास कोई रणनीति है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा जो रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं उसका प्रदेशवासियों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की अगुवाई में चल रहे विकास कार्यों से आम लोगों को लाभ मिल रहा है तथा उनकी विकास के प्रति समर्पण भावना से वह काफी प्रभावित हुए हैं।

इसके चलते ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया और श्री अरोड़ा की अगुवाई में आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं तथा कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य होगा। इस मौके पर सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच बलविंदर भट्टी, अमित बत्तरा, डिंपल बत्तरा, मनमोहन सिंह कपूर व मैडम दीप भट्टी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here