Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur देशवासियों पर संकट और ईजी-डे की लूट जारी, 500 से कम का...

देशवासियों पर संकट और ईजी-डे की लूट जारी, 500 से कम का आर्डर नहीं और वसूले जा रहे कैरी बैग के पैसे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश पर जब-जब भी कोई संकट की घड़ी आई है तो उस समय में समस्त देशवासियों ने पूरी एकजुटता के साथ उस संकट का सामना किया और जीत हासिल की। इन दिनों भी विश्व के साथ-साथ हमारे देश भारत में कोरोना वायरस का संकट पैर पसार रहा है तथा इससे लडऩे के लिए सरकारों द्वारा बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस विकट स्थिति में जनता को जरुरत का सामान मिलता रहे इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा और भी किए जा रहे हैं। लेकिन संकट के समय में कई लोग जहां जमाखोरी और कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे वहीं जनता को सहूलत के नाम पर बड़े स्टोरों द्वारा ठगी का दौर जारी है।

Advertisements

पूरे देश में करफ्यू का असर होशियारपुर में भी उतना ही है तता लोग घरों में रहने को मजबूर हैं ताकि कोरोना के संकट को काटा जा सके। लेकिन दुख की बात है कि जनता को रोजमर्रा के सामान की होमडिलीवरी के नाम पर प्रशासन से इजाजत लेने वाले शहर में खुले ईजी-डे स्टोर पैसा बटौरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। उन्हें इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि विकट परिस्थितियों में देश व देशवासियों का साथ दिया जाए। इन बातों से परे ईजी-डे स्टोर वालों की लूट जारी है। जानकारी अनुसार जिला प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी के लिए कई दुकानों और स्टोरों को इजाजत दी गई है। इसी के बीच शहर में खुले ईजी-डे को भी पास जारी किया गया है। परन्तु ईजी-डे वालों द्वारा जहां 500 रुपये से कम के आर्डर की डिलीवरी नहीं की जा रही वहीं बिल में कैरी बैग के 7 रुपये जोड़े जा रहे हैं जोकि नियमानुसार नहीं लिये जा सकते। परन्तु सभी नियमों को ताक पर रखते हुए ईजी-डे प्रबंधकों द्वारा संकट के समय में भी जनता की लूट जारी है। ऐसे में सवाल यह है कि इन्होंने लूट इसी प्रकार करनी है तो प्रशासन को चाहिए कि वो इनका परमिट रद्द करके इनके शटरों पर ताला जड़ दे ताकि इनके देखादेखी और स्टोर वाले भी लूट से बाज जाएं।

इस संबंध में सिविल सप्लाई अधिकारी मुनीश बस्सी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस संबंधी चैकिंग करवाकर बनती कार्यवाही करेंगे।

यह मामला जब एस.डी.एम. अमित महाजन के ध्यान में लाया गया तो उन्होंने इसे पूरी गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा को जब इस संबंधी बताया गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गलत बात है और ईजी-डे या ऐसे बड़े स्टोरों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस गंभीर मामले को कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के ध्यान में लाएंगे तथा इनका लाइसैंस रद्द करवाया जाएगा। विपत्ति के समय तो क्या वैसे भी आम दिनों में भी किसी को भी लूट की इजाजात नहीं दी जा सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here