समाज को निरोग रखने में डाक्टर की तरह ही भूमिका निभा रहे हैं सफाई कर्मचारी: कैबिनेट मंत्री

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि समाज को निरोग रखने में सफाई कर्मचारी भी डाक्टर की तरह ही भूमिका निभा रहे हैं। डाक्टर जहां बीमारी का इलाज करते हैं वहीं सफाई कर्मचारी बीमारी को फैलने से रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इस लिए वे इनके जज्बे को सलाम करते हैं। यह विचार उन्होंने आज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को मास्क, साबुन, सेनेटाइजर व दस्ताने वितरित करते हुए रखे। उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में वे एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisements

– कैबिनेट मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को बांटे मास्क, सेनेटाइजर, साबुन व दस्ताने

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी ओर से जो सेवाएं दी जा रही है बहुत ही हिम्मत का कार्य है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कहा कि इस समय के दौरान उनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है और समाज की भलाई के लिए वे अपने काम को लगातार जारी रखे, उन्हें सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनको दिए जाने वाले दस्ताने वाशेबल है, इस लिए वे अपने काम के बाद इन्हें भी अच्छी तरह से साबुन से साफ करें। उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की भी अपील की है।

– कहा, इस मुश्किल घड़ी में शहर के साफ-सुथरा रखने में उनकी अहम भूमिका

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने इस दौरान जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि हाथों को साफ रखे, हाथ समय-समय पर, साबुन व पानी से कम से कम 20 सैकेंड तक साफ रखें या अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर का उपयोग करो, खांसी या छिंकते समय रुमाल यान टिशू से मुंह ढक कर रखो व यदि रुमाल नहीं है तो अपनी कुहनी को इक_ा कर मुंह ढके, उसके बाद साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोएं। इसके अलावा अपनी आंखे, मुंह व नाक को छूएं।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पिछले 14 दिनों में कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्र या प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वह अपने आप को घर में अलग रखे और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जरुर दें। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर बलबीर राज सिंह, एस.डी.ओ. हरप्रीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर जनक राज के अलावा सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here