इंसान को हर समय परमात्मा का शुक्रिया अदा करना चाहिए: महात्मा मोहन जी

nirankari-mahatma-mohan-dass-gardiwala2

रिपोर्ट: मनप्रीत मन्ना।
गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज जी के कृपा से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला में मानव एकता दिवस के संबंध में संत समगाम का आयोजन किया गया। इस मौके मुखी महात्मा मोहन लाल जी ने कहा कि इंसान को हमेशा सतगुरु का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जब इंसान को कोई एक वस्तु परमात्मा नहीं देता तो इंसान गिले शिकवे करने लग जाता है, इंसान को एक यह चीज याद भूल जाती है कि यदि परमात्मा ने जो पहली 10 चीजें दी है, वह भी छीन ले और 11वीं न दें तो इंसान कर क्या सकता है। जो इंसान हर समय परमात्मा का शुक्रिया अदा करता है तो वह हमेशा आनंद

Advertisements

व खुश रहता है। आज का इंसान अपने दुख से उतना परेशान नहीं है जितना कि किसी की खुशी देखकर परेशान होता है। परमात्मा की मर्जी से बिना पता नहीं हिलता, जो कुछ भी हो रहा है परमात्मा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंसान को सत्संग भी भाग्य से ही मिलता है। यदि कोई इंसान कहे कि वह अपनी मर्जी के साथ सत्संग कर सकता है तो यह नहीं हो सकता। सतगुरु की कृपा के बिना सत्संग भी नहीं मिल सकता। सत्संग में आकर इंसान को अच्छे गु ण प्राप्त होते है, शांति मिलती है, जिसके लिए आज इंसान भाग दौड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज जी भी मानवता के लिए शांति का संदेश दे रहे है। उन्होंने मि_ी बोली का

जिक्र करते हुए कहा कि मि_ी बोली से इंसान दुनिया की सारी खुशीयां व आनंद प्राप्त सकता है। कड़वी बोली से आज तक किसी को भी कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ बल्कि खोया ही है। इस मौके क्षेत्नीय संचालक सरूप सिंह सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here