Thursday, October 22, 2026
Home Latest शराब की बजाय भूखों को राशन पहुचाएं कैप्टन सरकार: तीक्ष्ण सूद

शराब की बजाय भूखों को राशन पहुचाएं कैप्टन सरकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, मण्डल अध्यक्ष अश्वनी गैंद आदि ने पंजाब सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जल्दबाजी में शराब के ठेके खोलने व घर-घर शराब पहुचाने के निर्णय की कड़ी निंदा की है।भाजपा नेताओं ने कहा घर घर नौकरी देने का वायदा करने वाली कैप्टन सरकार को नौकरी की बजाए घर घर शराब पहुंचाने की ज्यादा बेसब्री है।

Advertisements

तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी चुनावी रैलियों में कसम खा कर चार हफ्तों में नशा खत्म करने की बात कही थी।लेकिन अब शराब की होम डिलीवरी व ठेके खोलने की जल्दी ने कैप्टन सरकार के इरादों को जगजाहिर कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मूलभूत जरूरतों वाली चीजों आटा,दाल,चावल आदि गरीब लोगों तक पहुचाने की बजाए कांग्रेस सरकार ने घिनौनी राजनीति की। जिन गरीब परिवारों के नीले कार्ड नही बने है और सरकारी राशन से कोसो दूर है वो आज भी दाने दाने के लिए मोहताज़ है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से हज़ारों नीले कार्ड कटवा दिए गए थे और अभी भी बहुत से परिवार नीले कार्ड योजना से वंचित है। ऐसे परिवार कोरोना के संक्रमण काल में सिर्फ परमात्मा के सहारे ही दिन काट रहे है।भाजपा नेताओं ने कहा कि इस लोकडाउन के समय मे शराब बेचने के निर्णय को जिस ढंग से प्राथमिकता दी गई,उससे लगता है यह मुख्यमंत्री पंजाब का पंसदीदा विषय है।इस फैसले का मन्त्रिमण्डल की बैठक तक भी इंतज़ार नही किया गया,क्योंकि उन्हें डर था कि घर-घर शराब बांटने की बात को स्वीकृति न मिल सके।कुछ मंत्रियों ने मीडिया में ऐसे संकेत पहले ही दिए भी थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का इस समय पंजाब से पलायन कर जाना भी चिंता का विषय है,जो बिना सोचे-समझे उन्हें उनके घरों में भेजने का फैसला पंजाब सरकार ने ले लिया।पंजाब सरकार भूल गई कि प्रवासी मजदूरों की सही संभाल करना भी उनका फज़ऱ् है। ऐसे समय में श्रेय लेने की होड़ नही मचानी चाहिए बल्कि पंजाब के उज्वल भविष्य के लिए सोच समझ से सलाह लेकर काम करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here