
फगवाड़ा(द स्टैलर न्यूज़)। जीएनए यूनिवर्सिटी ने कोविड-19 के अभूतपूर्व पलों को बरकरार रखते हुए 2015 बैच के अलग-अलग विषयों मेकट्रोनिक, ऑटोमेशन इंजीनियरिंग मेकेनिकल, ऐरोस्पेस, कंप्यूटर साईस एडं इंजीनियरिंग ऑटोमेटिव, सिविल व इलेक्ट्रानिक व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग छात्रों के पहले वर्चुअल वेवीनार समारोह का आयोजन किया। इस समारोह के मुख्य मेहमान यूनिवर्सिटी के योग्य मुख्य अतिथि-कम-प्रो-चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा थे, जोकि प्रसिद्ध बिजनेस टाइकून गियर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित समूह, गियर्स के निदेशक और सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं


वाइस चांसलर डा. वीके रतन, डीन अकादमिक डा. मोनिका हंसपाल, रिजिस्ट्रार डा. आरके महाजन, डीन फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन डा. सीआर त्रिपाठी और डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग डा. विक्रांत शर्मा ने इस वर्चुअल कन्वोकेशन 2020 का आयोजन किया।
इस प्रतीक्षा भरे वर्चुअल अकादमिक प्रोग्राम दौरान गुरदीप सिंह सिहरा ने इंजीनियरिंग प्रोग्राम के करीब 25 टॉपरों को सम्मानित किया तथा इंजीनियरिंग के विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग 240के करीब विश्वविद्यालय के छात्रों को डिग्री प्रदान की।

जीएनए विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर गुरदीप सिंह सिहरा ने अपने भाषण में मुख्य अतिथि के साथ बातचीत दौरान कहा कि डिग्री प्राप्तकर्ताओं को अपने क्षेत्र में होने वाले नवीनतम अपडेट की संभावनाओं पर लगातार विचार करना चाहिए। उन्होंने बधाई दी और उन्हें अपने अर्जित ज्ञान को दुनिया भर में फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया। डा. वीके रतन उपकुलपति ने अपने दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वालों को एक मजबूत मन की नींव तैयार करके शिक्षा के महत्व को याद दिलाया, ताकि एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए युवा अपने कंधों की जिम्मेदारी बाखूबी निभा सकें।

डा. मोनिका हंसपाल, डीन एकेडमिक्स, जीएनए यूनिवर्सिटी ने अपने भाषण में जीवन के एक नए चरण की शुरुआत के लिए सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां देश बेरोजगारी की समस्या को हल करने के लिए कठिन संघर्ष कर रहा है, आज स्नातक कर रहे छात्र कोविड-19 के अभूतपूर्व दिनों के बावजूद अपने गुरुओं ’को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ विशेषाधिकार प्राप्त हैं।
जीएनए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. आर.के महाजन ने अपने वोट ऑफ थैंक्स के दौरान सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा पूर्व छात्रों के इस वर्चुअल इंटरफेस पर पूरे दिल से जुडऩे के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और ईमानदारी से जीवन में एक स्पष्ट दृष्टिकोण तैयार करने के प्रतिबद्ध होने पर की बात कही। उन्होंने उद्योग और शिक्षा दोनों में जीएनए समूह की प्रशंसा की तथा उम्मीद व्यक्त की कि इसके साथ स्थानीय नौजवानों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्रदान होंगे जिसके साथ वह विश्व में रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्चुअल दीक्षांत समारोह 2020 का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा इस दौरान सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर थी।












