भारत गौरव संस्था ने मनाया अंतराष्ट्रीय नशा निरोधी व अवैध तस्करी दिवस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। नशा आदमी की केवल सेहत को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि मानसिक विकृतियां पैदा कर पूरे समाज के लिए ही हानिकारक सिध्द होता है। नशे का मरीज आज समाज के लिए एक घातक परमाणु बम जैसा सिध्द हो रहा है। उपरोक्त शब्द प्रसिध्द समाज सेवी डा. अनूप कुमार ने आज भारत गौरव संस्था के चेयरमैन विजय सांपला की अध्यक्षता में मनाए गए अन्र्तराष्ट्रीय नशा निरोधी व अवैध तस्करी दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली समारोह को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

डा. अनूप ने कहा कि पिछले 500 साल से समाज में नशे का सेवन किया जा रहा है। इसी बात का फायदा लेते हुए ड्रग माफिया ने साधारण नशे को सिंथैटिक नशे में तबदील कर करोड़ो अरबों का व्यापार शुरू कर दिया। इस लिए अब नशेड़ी की बजाय नशे के सौदागरों के खिलाफ आवाज बुलंद करने से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

इस अवसर पर मिश्र कुटिया के संचालक संत पुष्पिंद्र स्वामी जी ने कहा कि धार्मिक डेरों एवं लोगों को अपनी गतिविधियां और तेजी से फैलानी होंगी, क्यों कि नशे के सौदागरों ने हमारी नई पीढ़ी को धर्म से दूर कर इस दलदल में धकेला है।

समारोह को संबोधित करते हुए भारत गौरव के चेयरमैन विजय सांपला ने कहा कि भारत गौरव ने हमेशा ही समाज में संतुलन बना रहे, इस बात के लिए कार्य किए हैं। उन्होने कहा कि आज नशे के खिलाफ भारत गौरव का हरेक कार्यकर्ता शपथ ले कर एक नई जंग का आगाका करने जा रहा है, जिस के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

समारोह का यूथ डिवैलपैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़, कमलजीत सेतिया, ज्ञान बंसल, विजय अग्रवाल, नीति तलवाड़, सरबजीत कौर ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर दिलबाग सिंह बागी, मनोज शर्मा, ऐडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, अश्विनी ओहरी, डा़ पंकज, भारत भूषण वर्मा, रोहित सूद हनी, गौरव वालिया, सुषमा सेतिया, गुरमिंदर कौर लाडी व भारत गौरव संस्था के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here