इंजी. सुखचैन सिंह इंडियन एक्स सर्विस लीग ब्लॉक टांडा के प्रधान नियुक्त

Report: Pandit Ji-

Advertisements

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन एक्स सर्विस लीग ब्लॉक टांडा की बैठक सीनियर उपप्रधान कैप्टन सुच्चा सिंह की अध्यक्षता में लीग के स्थानीय दफ्तर में हुई। इस बैठक में टांडा की टीम का पुनर्गठन किया गया। इस मौके सर्वसम्मति के साथ इंजी. सुखचैन सिंह को ब्लॉक टांडा का प्रधान बनाया गया। जबकि सूबेदार सोहन सिंह को उपप्रधान, प्यारा सिंह को महासचिव बनाया गया। चुने गए प्रधान और टीम ने सेवा मुक्त फौजियो की बेहतरी लिए काम करने का भरोसा दिया। इस मौके कैप्टन सुच्चा सिंह , कैप्टन जरनैल सिंह , करनैल सिंह , गुरबख्श सिंह , सूबेदार महिंदर सिंह , जोगिन्दर पाल सैनी , रविंदर सिंह , हवलदार पियारा सिंह , सूबेदार सोहन सिंह , सूबेदार स्वर्ण सिंह , हवलदार हरबंस सिंह , शाम सिंह , इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here